Odisha: क्या BJD की कमान होगी वीके पांडियन के हाथ? चुनावी हार के बाद क्या बोले नवीन पटनायक

Odisha Naveen Patnaik News: ओडिशा में पहली बार भाजपा का कमल खिला है। बीजेपी ने 147 विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बीजू जनता दल (बीजेडी) के 24 साल के शासन को समाप्त कर दिया है। जिसके बाद अब ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी सुप्रीमो नवीन पटनायक ने चुनाव में पार्टी की हार के बाद करीबी सहयोगी वीके पांडियन पर बयान दिया है।

बीजेडी की हार के बाद ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि पटनायक अब पार्टी की कमान वीके पांडियन को सौंपने वाले हैं। राज्य में लग रही इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए पटनायक ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

Naveen Patnaik

वीके पांडियन का बढ़ती आलोचना के बाद पूर्व सीएम बचाव मोड में दिखे। पांडियन की आलोचना पर निराशा व्यक्त करते हुए पटनायक ने कहा कि पांडियन ने "शानदार काम" किया है। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पांडियन उनके उत्तराधिकारी नहीं हैं और कहा कि ओडिशा के लोग इसका फैसला करेंगे।

भाजपा इस बार ओडिशा की सत्ता में आ गई है। विधानसभा चुनावों में भाजपा को 78 सीटें मिलीं, जबकि बीजद को 51, कांग्रेस को 14 और सीपीआई (एम) को एक सीट मिली। तीन निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए। हालांकि, बीजद को कोई भी लोकसभा सीट नहीं मिली, जबकि भाजपा को 20 और कांग्रेस को एक सीट मिली है।

ऐसे में अब अपने करीबा सहयोगी पर पटनायक का बयान सामने आया है। उनका यह बयान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक वर्ग द्वारा तमिलनाडु से आए नौकरशाह से राजनेता बने पांडियन के खिलाफ पार्टी की हार के बाद नाराजगी व्यक्त करने के बीच आया है।

जानिए क्या बोले नवीन पटनायक

नवीन पटनायक ने कहा कि, "पांडियन की कुछ आलोचना हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वह पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने कोई पद नहीं संभाला। उन्होंने किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ा। मेरे उत्तराधिकारी के बारे में पूछे जाने पर मैंने हमेशा स्पष्ट रूप से कहा है कि वह पांडियन नहीं हैं। मैं फिर से दोहराता हूं कि ओडिशा के लोग मेरे उत्तराधिकारी का फैसला करेंगे।"

वीके पांडियन की पटनायक ने की तारीफ

एक नौकरशाह से राजनेता बने पांडियन ने पटनायक प्रशासन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। पटनायक ने चक्रवात और कोविड-19 महामारी जैसे संकटों के दौरान पांडियन द्वारा निभाई गई भूमिका पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के रूप में, उन्होंने बेहतरीन काम किया। उन्होंने हमारे राज्य में दो चक्रवातों और कोविड-19 महामारी से निपटने में बेहतरीन काम किया। वह एक ईमानदार व्यक्ति हैं और इसके लिए उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+