लोकसभा चुनाव के लिए बीजेडी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के मुखिया नवीन पटनायक ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि यह घोषणा पत्र जनता की राय से बनाया गया है। इसके लिए घर घर शंख का विशेष अभियान चलाया गया और प्रदेशभर के लोगों को जोड़ने की कोशिश की गई थी। पार्टी की ओर से वादा किया गया है कि कटक और भुवनेश्वर के लिए मेट्रो चलाई जाएगी। पार्टी का यह घोषणा पत्र मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सांसद भर्तर्हरि महताब, प्रसन्न आचार्य की उपस्थिति में जारी किया गया।

पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को चार हिस्सों में बांटा है। इसमे भूमिहीन किसानों के लिए कालिका स्कीम की घोषणा की गई है। जिसमे भूमिहीन किसानों को 12000 रुपए भूमि वाले किसानों को 10000 रुपए देने की ऐलान किया गया है। इस योजना को लागू करने के लिए कालिका आयोग के गठन की बात कही गई है। हर तीन साल में इस योजना को रिवाइज किया जाएगा। किसानों को एक लाख रुपए तक बिना ब्याज के ऋण देने की बात क ही गई है।
सिंचाई को बेहतर करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के बजट का वादा किया गया है। कालिका का लाभ पाने वाले किसानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं किसानों की मदद के लिए 24 घंटे कॉल सेंटर को खोला जाएगा, जहां वह फोन करके किसी भी तरह की जानकारी मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं। सभी ग्राम पंचायतों में भंडारण की व्यवस्था की जाएगी, खेती की नई तकनीक बताने के लिए कालिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे, न्यूनतम समर्थन मूल्य को 2930 रुपए करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
महिलाों के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप तैयार किया जाएगा, जिसके तहत सरकारी बिजनेस के लिए 5000 करोड़ रुपए का बजट दिया जाएगा। इसके तहत 5 लाख रुपए तक का कर्ज बिना ब्याज के दिया जाएगा। लड़कियों को पीजी तक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। ओडिशा के सभी उद्योगों में 75 फीसदी जॉब रिजर्वेशन पढ़े लिखे युवकों के लिए रखा जाएगा।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications