बीजद नेता पांडियन ने भाजपा को घेरते हुए लगाया आरोप- धामनगर के लोगों से किए गए वादे भूल गए
ओडिशा में 5टी के अध्यक्ष और बीजद नेता वीके पांडियन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर परोक्ष रूप से आरोप लगाया है। पांडियन ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ भाजपा नेता उपचुनाव के बाद धामनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से किए गए वादे भूल गए। जहा पर भाजपा उम्मीदवार सुरज्यबंशी सूरज थे जिन्होंने जीत हासिल की थी।

असुराली में एक सार्वजनिक बैठक में प्रधान को घेरते हुए बीजद नेता पांडियन ने कहा कि धामनगर में उपचुनाव 11 महीने पहले हुआ था। भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार अभियान का नेतृत्व करने वाले नेता ने उस समय पांच बार निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और सैकड़ों वादे किए, लेकिन भाजपा उम्मीदवार के उपचुनाव जीतने के बाद, वह निर्वाचन क्षेत्र धामनगर के लोगों के लिए अदृश्य हो गए हैं।
पांडियन ने कहा कि उपचुनाव के बाद भाजपा नेता नई दिल्ली से कम से कम 100 बार ओडिशा आए होंगे, फिर भी वह धामनगर को पूरी तरह से भूल गए हैं। इसके साथ ही पांडियन ने आश्चर्य जताते हुए सवाल किया कि धामनगर का चेहरा बदलने के लिए नेता द्वारा किए गए वादों का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार भले ही उपचुनाव जीत गए हों लेकिन नेता ने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का विश्वास खो दिया है।
बीजद नेता पांडियन ने नवीन पटनायक सरकार की तारीफ करते हुए कहा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा 250 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। भद्रक रिंग रोड के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है वहीं भद्र काली मंदिर तक सड़क के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications