Birthday Special: आखिर अभिषेक और ऐश्वर्या क्यों हैं Made For Each Other?
नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के जूनियर बच्चन यानी कि अभिषेक अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं, देर रात उनकी लविंग वाइफ ऐश्वर्या राय ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें पूरा बच्चन परिवार नजर आ रहा है, फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा है, 'प्यार, हमेशा'। बता दें कि हिंदी सिनेमा के शांत-गंभीर कलाकारों में से एक कहे जाने वाले अभिषेक बच्चन निजी जिंदगी में लविंग सन और केयरिंग हसबैंड कहे जाते हैं।

परफेक्ट कपल कहे जाते हैं ऐश-अभि
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साथ में 'गुरु' जैसी हिट फिल्म भी दी है, हालांकि दोनों की साथ वाली कुछ फिल्में जैसे 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'रावण', 'उमराव जान' बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं लेकिन इस जोड़ी के आज भी लाखों फैंस हैं, ऐश्वर्या बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर किसी तरह की गॉसिप या किसी तरह की अनबन की खबरें कभी मीडिया में नहीं रही।
चलिए जानते हैं वो कौन सी मुख्य वजहें हैं जिनके चलते ऐश्वर्या-अभिषेक बॉलीवुड की बेस्ट शादीशुदा जोड़ियो में से एक हैं.............

ऐश को अपनी ताकत मानते हैं अभिषेक
अभिषेक बच्चन का कहना है कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना सपोर्ट मानते हैं। वो इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं करते कि ऐश्वर्या ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है,वो उनकी ताकत हैं।
ऐश के लिए हमेशा खड़े रहे अभिषेक
शायद आपको याद हो कि बेटी आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने काफी वजन बढ़ा लिया था। जिसके चलते उन्हें मीडिया की तरफ से काफी कुछ सुनना पड़ा था। लेकिन उस वक्त अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए खड़े होकर कहा था कि कोई ऐश के लिए ऐसा नहीं बोल सकता।

ऐश की हमेशा तारीफ करते अभिषेक
अभिषेक बच्चन ने एक स्टेटेमेंट दिया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन जो भी करती हैं , अच्छा ही करती हैं, उनका दिल साफ है, जो जितनी सुंदर तन से हैं उतनी ही सुंदर वो मन से भी हैं। एक सफल शादीशुदा जोड़ी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण क्या है यही कि दोनों को एक दूसरे पर भरोसा होना चाहिए। अभिषेक ऐश्वर्या पर पूरा भरोसा करते हैं और उन्हें यकीन है कि वो एक सेक्योर पर्सन हैं।

दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं ..
अभिषेक को नहीं लगता कि ऐश के स्टेटस या अभषेक की फैमिली की वजह से उनका रिश्ता टिका है, अभिषेक का कहना है कि उनका रिश्ता इसलिए नहीं टिका है क्योंकि ऐश्वर्या राय बच्चन इतनी सफल हैं या फिर अभिषेक- बच्चन परिवार से हैं, बल्कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे को समझते हैं।
View this post on InstagramA post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on












Click it and Unblock the Notifications