बीरभूम हिंसा: ममता बनर्जी ने 10 पीड़ितों के परिजनों को दी सरकारी नौकरी
कोलकाता, 04 अप्रैल: पिछले दिनों पश्चिम बंगाल क बीरभूमि में टीमएसी नेता की हत्या के बाद वहां जमकर बवाल हुआ और कई मासूमों की जान चली गई थी। वहीं अब राज्य की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा मैंने अपनी बात रखी और बीरभूमि हिंसा में मारे गए लोगोंग के 10 परिजनों को सरकारी नौकरी दी है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा मैं ग्रुप डी में 10 लोगों को सरकारी नौकरी दे रही हूंं जो बीरभूम हिंसा, रामफुरत में प्रभावित हुए थे।
बता दें टीएमसी के एक स्थानीय नेता भादु शेक की हत्या के बाद बीरभूमि के इलाके मे हिंसा भड़क उठी थी और रामपुरहाट इलाके में भीड़ ने कई घरों में आग लगा दी थी, जिसमें आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। शनिवार को कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। शुक्रवार को अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गठित एसआईटी को मामले के कागजात और उसके द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications