कोरोना वैक्सीन के उत्पादन को लेकर दुनिया की नजर भारत पर: बिल गेट्स
नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश के बड़े-बड़े देश एकजुट होकर लड़ रहे हैं और इस संक्रमण का वायरस विकसित करने में जुटे हैं। कोरोना की वैक्सीन विकसित करने में भारत की भूमिका काफी अहम है, इस बात को खुद माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स भी मानते हैं। बिल गेट्स का कहना है कि इस वक्त दुनिया भारत की ओर देख रही है क्योकि वैश्विक स्तर पर वैक्सीन के उत्पादन में भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है। पीटीआई से बातचीत के दौरान बिल गेट्स ने कहा कि भारत बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है, हमे कोरोना की वैक्सीन बनाने में भारत की मदद की जरूरत पड़ेगी। दुनिया भारत की ओर देख रही है क्योंकि भारत के पास यह क्षमता है।

Recommended Video
गेट्स ने कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत में कई कोरोना की वैक्सीन अपने फाइनल स्टेज तक पहुंच जाएंगी। काफी हद तक यह संभव है कि अगले वर्ष भारत में बड़े स्तर पर कोरोना की वैक्सीन का उत्पादन होगा। बता दें कि भारत में तीन कोरोना की वैक्सीन अपने क्लीनिकल ट्रायल के चरण में हैं, जिसमे ऑक्सफोर्ड वैक्सीन भी शामिल है जिसे आस्ट्राजेनेका तैयार कर रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी भारत में कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल कर रही है, वह देश के अलग-अलग शहरों में इसका ट्रायल कर रही है और आने वाले समय में बड़े स्तर पर कोरोना की वैक्सीन का उत्पादन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications