बिहार: कोर्ट जाते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने गवाहों को मारी गोली, एक की मौके पर ही मौत

पटना। बिहार में नीतीश कुमार सरकार के तमाम दावों के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद है। शनिवार को नालंदा के नगरनौसा में बाइक सवार बदमाशों ने हिलसा कोर्ट जा रहे दो गवाहों को गोली मार दी। गोली लगने से गवाह मोहन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गवाह गुड्डी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। गुड्डी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रेलवे स्टेशन पर गोलियों से भून डाला

रेलवे स्टेशन पर गोलियों से भून डाला

मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गवाही के लिए मोहन यादव और गुड्डी लछु बिगहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी हथियारबंद बदमाश वहां आए और दोनों को गोलियों से भून डाला। रेलवे स्टेशन पर गोली चलने की आवाज से भगदड़ मच गई। इस बीच बदमाश वहां से घटना को अंजाम देकर भागने में सफल रहे।

एक गवाह की मौके पर मौत

एक गवाह की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि मोहन यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुड्डी गंभीर रूप से घायल है। गुड्डी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना से कई सवाल उठाए हैं।

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां से भागे थे। मृतक मोहन यादव सदु बिगही निवासी बताए जा रहे हैं, दोनों गवाह हिलसा कोर्ट जाने के लिए ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। नगरनौसा थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। लेकिन जिस तरीके से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, उससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+