Bihar News: मुंगेर के तारापुर में बनेगा भव्य शिव पार्क — 29.88 करोड़ की लागत से लगेगी विशाल शिव प्रतिमा, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बिहार सरकार ने तेल्दीहामंदिर के पास एक बड़ी शिव प्रतिमा और पार्क बनाने के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी है, जिससे स्थानीय पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत में वृद्धि होगी। इस पहल का उद्देश्य अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना और रोजगार पैदा करना है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा मंदिर के नजदीक भगवान शिव की विशाल प्रतिमा और आधुनिक पार्क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पर 29 करोड़ 88 लाख 45 हजार रुपये खर्च होंगे।

Teldihamandir Project Approved for Tourism Growth

श्री चौधरी ने बताया कि कांवरिया परिपथ के अन्तर्गत मुंगेर तारापुर का उक्त स्थान एक महत्वपूर्ण पर्यटक गंतव्य हैं। यहां लाखों की संख्या में प्रतिवर्ष पर्यटकों का आगमन होता है। उन्होंने कहा कि वहां शिव प्रतिमा स्थापित होने और पार्क बनने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। योजना के अन्तर्गत यहां भगवान शिव की प्रतिमा का अधिष्ठापन, चहारदिवारी का निर्माण, पार्किंग, ब्रिज एवं अन्य कार्य कराए जाएंगे। योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जायेगा। तेलडीहा मंदिर के समीप सांस्कृतिक पर्यटन के विकास हेतु रकवा- 15.44 एकड़ भूमि अधिग्रहण के निमित राशि 528.17 लाख रूपये की योजना स्वीकृत की गयी है। भू-अर्जन की कार्रवाई जिला पदाधिकारी मुंगेर द्वारा किया जा रही है। योजना 18 माह में पूर्ण होने की संभावना है।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी मे तेलडीहा मंदिर के नजदीक इस निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+