टॉपर्स घोटाला: लालकेश्वर और उनकी पत्नी को 14 दिनों की जेल
पटना। टॉपर घोटाले में आरोपी बने बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी उषा सिन्हा को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लालकेश्वर और उषा सिन्हा दोनों को सोमवार को एसआईटी की टीम ने बनारस से गिरफ्तार किया था।
आपको बता दें कि एसआईटी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लालकेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी उषा सिन्हा दोनों ही अपने किसी रिश्तेदार के घर पर छुपे हुए हैं जिसके बाद एसआईटी टीम ने बतायी गई जगह पर छापेमारी की और दोनों को अरेस्ट कर लिया। मालूम हो कि टॉपर घोटाले में दोनों पति-पत्नी के खिलाफ कई पुख्ता सबूत मिले हैं जिसके बाद उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट निकाला गया था लेकिन दोनों ही फरार हो गये थे।
उषा सिन्हा जदयू की पूर्व विधायक
गौरतलब है कि लालकेश्वर सिंह जहां बिहार बोर्ड के अध्यक्ष थे वहीं उनकी पत्नी उषा सिन्हा जदयू की पूर्व विधायक थीं लेकिन टॉपर स्कैम में नाम आने के बाद जेडीयू ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।













Click it and Unblock the Notifications