बिहार: पूर्व राजद प्रदेश सचिव की हत्या में हुई तेजस्वी और तेज प्रताप पर एफआईआर

नई दिल्ली। पूर्णिया में शनिवार को राजद के पूर्व प्रदेश सचिव शक्ति मलिक की हत्या के मामले में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को भी नामजद किया गया है। बिहार पुलिस ने मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, उनके भाई और विधायक तेजप्रताप यादव, राजद नेता अनिल कुमार साधु और तीन अज्ञात हमलावरों सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शक्ति मलिक मर्डर केस, तेजस्वी, तेजप्रताप पर एफआईआर, FIR tejaswi tej pratap, Bihar, Tejashwi yadav, Tej Pratap yadav, RJD, bihar assembly elections 2020, बिहार, तेजस्वी यादव

पूर्णिया, एसपी) विशाल शर्मा ने कहा है, मृतक की पत्नी खुशबू देवी की शिकायत के आधार पर राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव, अनिल कुमार साधु सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्या में इन नेताओं की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

बिहार के पूर्णिया में रविवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश सचिव शक्ति सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर ​शक्ति मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब छह बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और शक्ति मलिक के सिर और छाती में ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारीं। गोलियों की आवाज से घर और आसपड़ोस में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ शक्ति मलिक को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

मृतक के पिता का कहना है कि शक्ति पहले राजद में प्रदेश सचिव था। पार्टी ने टिकट देने के नाम पर उनसे 50 लाख रुपए की मांग की थी, इसके बाद उसे पार्टी से हटा दिया गया था। वह इस बार रानीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था, इसी वजह से राजद नेताओं ने उसकी हत्या करवाकर उसे रास्ते से हटा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+