बिहार में रिटायर्ड IPS अधिकारी और उनके बेटे के साथ मारपीट
नई दिल्ली। बिहार में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पटना में पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय वर्मा जब अपने बेटे के साथ कहीं जा रहे थे तो एक बाइक सवार ने उनकी गाड़ी पर टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों लोगों के बीच बहस होने लगी। तभी इस दौरान बाइक सवार ने अजय वर्मा और उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने अजय वर्मा की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।













Click it and Unblock the Notifications