पत्नी से खाना बनाने में हुई देरी, नाराज पिता ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला
पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में चार साल की बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी चार साल की बेटी को कथित तौर पर इसलिए मार डाला कि क्योंकि उसकी पत्नी ने मटन को पकाने में काफी समय लगाया था। पुलिस के अनुसार पूर्णिया जिले के फकीरटोली गांव में रहने वाले शख्स ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने 40 साल के पिता शंभू लाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया है कि न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसे घटना को लेकर अफसोस था। पुलिस ने कहा है कि पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी जो कि गुजरात में लेबर का काम करता है वो हाल ही छठ पूजा पर घर आया हुआ था। पुलिस ने कहा कि आरोपी मटन का शौकिन है।
लेकिन पत्नी की ओर से मटन बनाने में देरी हुई बस इसी बात से नाराज शख्स ने पास में ही खेल रही बेटी को बुरी तरह से मारने लगा। इतना मार दिया कि बच्ची बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसको अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बात पिता वहां से फरार हो गया। हालांकि समय रहते पुलिस ने धर दबोचा। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि आरोप शख्स अक्सर शराब और मटन पर पैसा न करने को लेकर पत्नी के साथ मारपीट करता था।












Click it and Unblock the Notifications