बिहार चुनाव: तेजस्वी के लिए महागठबंधन संभालना भारी, CPI-ML ने इन 30 सीटों की लिस्ट की जारी
नई दिल्ली-बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के लिए ग्रैंड एलायंस में सबको साथ लेकर चलना मुश्किल हो रहा है। कांग्रेस पहले से अड़ी हुई है और अब सीपीआई (एमएल) ने एकतरफा उन 30 सीटों के नाम जारी कर दिए हैं, जिसपर वह अपनी दावेदारी जता रही थी। उसने सभी 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी और आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा पहले ही तालमेल में दिक्कत के बाद महागठबंधन छोड़कर जा चुके हैं।
Recommended Video

महागठबंधन नहीं संभाल पा रहे तेजस्वी यादव ?
कांग्रेस और राजद के बीच सीटों के बंटवारे पर खींचतान चल ही रही थी कि अब सीपीआई (एमएल) ने 30 सीटों की लिस्ट जारी करके तेजस्वी यादव की शर्तों पर चलने से इनकार कर दिया है। पार्टी ने कह दिया है कि वह इन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल ने उसे 20 सीटों का ऑफर दिया था। लेकिन, उसे संख्या से उतनी दिक्कत नहीं थी, जितने की उन सीटों से जिसपर कि वह चुनाव लड़ना चाहती है। सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि आरजेडी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत हुई। उनके मुताबिक, 'हम 20 सीटें स्वीकार करने के लिए तैयार थे, लेकिन आरजेडी की ओर से जो सीटें दी जा रही थीं उसमें पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, बक्सर, नालंदा आदि की एक भी सीट नहीं थी। क्योंकि, पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन होने हैं, हमने फैसला किया है कि हम 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दें। '

सीपीआई (एमएल) ने 30 सीटों की लिस्ट जारी की
गौरतलब है कि सीपीआई (एमएल) जिन इलाकों में अपने लिए आरजेडी से सीटें मांग रही थी, वो ऐसे इलाके हैं, जिसपर उसका दशकों से प्रभाव रहा है और उसका अपना एक कैडर आधारित वोट बैंक है। पार्टी ने जिन 30 सीटों पर दावा ठोका है वे हैं-
1. तरारी
2. अगिआंव
3. जगदीशपुर
4. संदेश
5. आरा
6. दरौली
7. जीरादेई
8. रघुनाथपुर
9. बलरामपुर
10. पालीगंज
11. डेहरी
12.फुलवारीशरीफ
13. काराकाट
14. ओबरा
15. अरवल
16. घोषी
17. सिकटा
18. भोर
19. कुर्था
20. जहानाबाद
21. हिलसा
22. इस्लामपुर
23. हायाघाट
24. वारिसनगर
25. ओराई
26. गायघाट
27. बेनीपट्टी
28. शेरघाटी
29. डुमरांव
30. चैनपुर

कांग्रेस से भी आसानी से नहीं बन पा रही बात
उधर कांग्रेस के साथ भी सीटों को लेकर रस्साकशी खत्म नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव ने सबसे पुरानी पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस से कह दिया है कि उसे लड़ना है तो 58 सीटों से काम चलाए, लेकिन कांग्रेस 75 सीटों पर टकटकी लगाए बैठी है। ऊपर से वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में वह अपना एकाधिकार समझती है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के सामने तेजस्वी ने एक प्रस्ताव दिया है कि वह चाहे तो 63 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार ले, लेकिन फिर वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट का मोह छोड़ दे। लेकिन, कांग्रेस को यह सौदा इसलिए मंजूर नहीं हो रहा, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उस सीट पर वही लड़ी थी। आरजेडी के नेता कांग्रेस को समझा रहे हैं कि उसे जमीनी हकीकत समझनी होगी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications