शॉटगन से पहले ही घायल हो चुकी थी भाजपा, अब पहुंची कोमा में
पटना। बिहार की मतगणना का काम बस कुछ देर में पूरी हो जायेगा। रूझानों में तो साफ हो गया है कि बिहार में वापस नीतीश कुमार के महागठबंधन को बहुमत मिल गया है और बीजेपी इस लड़ाई से बहुत ज्यादा दूर नजर आ रही है।
इसी बीच अब बीजेपी के समर्थकों को बिहार के कद्दावर नेता और स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा की याद आ रही है जो कि तीन चरणों के मतदान के बाद ही चिल्लाना शुरू कर दिया था कि बीजेपी के लोग अगर सुधरे नहीं तो उन्हें सत्ता सुख का सपना नहीं देखना चाहिए।
मालूम हो कि बीजेपी के आलाकमान से काफी दुखी सिन्हा ने कहा था कि पार्टी के लोगों को 5 स्टार होटल के अंदर बैठकर प्रेसवार्ता करने के बजाय जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान देना चाहिए। सिन्हा ने अपने ट्वीट में कहा था कि उन्होंने पहले और दूसरे चरण के बिहार के मतदान में पार्टी के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया और कहा कि हो सकता है मेरा अनुमान गलत निकले।
शॉटगन से पहले ही घायल हो चुकी थी भाजपा, अब पहुंची कोमा में
और रिजल्ट बता रहे हैं कि सिन्हा गलत नहीं थे और इसमें कोई शक नहीं कि कल तक सीना ठोंक रहे बीजेपी वाले आज कोमा में चले गये हैं। वैसे भी राजद प्रमुख लालू यादव ने भी कहा था कि 8 नवंबर को भाजपा कोमा में चली जायेगी।













Click it and Unblock the Notifications