बिहार में सड़क जाम करना, विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा महंगा, नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

नई दिल्ली। Bihar police controversial circular: बिहार में अब सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करना आपको भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर अगर किसी जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी के खिलाफ आपने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया तो इसके लिए आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सरकार की ओर से जो आदेश जारी किया गया है उसके अनुसार अगर आपने सड़क जाम किया तो आपको सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर कानून को हाथ में लेता है, विरोध प्रदर्शन करता है या सड़क को जाम करता है तो उसे आपराधिक कृत्य माना जाएगा और उसके खिलाफ पुलिस द्वारा आरोप पत्र जारी किया जाएगा। यही नहीं इन लोगों को सरकारी नौकरी से वंचित रखा जाएगा।

nitish kumar

आदेश के अनुसार अगर आरोपी के खिलाफ पुलिस चार्जशीट दायर कर देती है तो उस व्यक्ति को सरकारी नौकरी में आवेदन का मौका नहीं मिलेगा और साथ ही उसे किसी भी तरह के सरकारी ठेके का लाइसेंस भी नहीं दिया जाएगा। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल के इस आदेश के बाद प्रदेश में इसको लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस के इस आदेश को लोग लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बता रहे हैं। सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि अगर लोग अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हैं तो क्या उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को जायज ठहराया जा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+