नीलगाय को जेसीबी से जिंदा दबाने पर भड़कीं रवीना और ईशा, वीडियो शेयर कही ये बातें

नई दिल्ली। बिहार के वैशाली में एक घायल नीलगाय को दफनाने के मामले पर अभिनेत्री रवीना टंडन और ईशा गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों अभिनेत्रियनों ने इसे एक शर्मसार करने वाली घटना बताया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक नीलगाय को पहले गोली मारी गई और फिर घायल अवस्था में उसे जिंदा ही मिट्टी में दबा दिया गया।

bihar nilgai buried alive video raveena tandon esha gupta angry and worried

अभिनेत्री रवीना टंडन ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, जिसने भी ऐसा करने का फैसला किया हो लेकिन इसे सही नहीं कहा जा सकता। यह अमानवीय है, उम्मीद करती हूं कि उस शख्स को अपने कर्मों का फल जरूर भोगने को मिलेगा।

अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मुझसे ये देखा नहीं जा रहा। मैं यह बिल्कुल देखना नहीं चाहती लेकिन हम पशुओं पर क्रूरता के खिलाफ आंखें नहीं मूंद सकते हैं। कई दूसरे सितारों ने भी इस वीडियो को लेकर सवाल उठाए हैं।

बिहार के वैशाली में नीलगाय को गोली मारकर जिंदा दफनाने का यह मामला 1 सितंबर का बताया जा रहा है, मामले में प्रशासन जांच भी कर कर रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक घायल नीलगाय को जेसीबी से गड्ढे में गिराया गया और उस पर मिट्टी डालकर दबा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, फसलों को लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए राज्‍य सरकार ने नीलगायों को मारने का आदेश दिया है। इस पर वैशाली में शूटर बुलाकर नीलगायों को मारा गया था। और मिट्टी में दफनाया जा रहा था। इसी में एक जिंदा नीलगाय को भी दफना दिया गया। जिसका वीडियो सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+