बिहार के MLA अनंत सिंह को एक दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजा गया

नई दिल्ली: बिहार के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था। शनिवार को अनंत सिंह को साकेत कोर्ट में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल की कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर ट्रांजिट रिमांड पर बिहार भेजा जाएगा। इससे पहले गुरुवार देर शाम बाहुबली विधायक ने तीसरा वीडियो जारी किया था।

Bihar MLA Anant Singh has been sent to judicial custody by delhi court for one night

उन्होंने तीसरा वीडियो जारी कर कहा था कि वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि कोर्ट में सरेंडर करेंगे। कोर्ट द्वारा दिल्ली पुलिस से अनंत सिंह के गैर जमानती वारंट के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा गयाष दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस से जानकारी जुटाने के बाद अनंत सिंह को हिरासत में लेने की एप्लीकेशन लगाई। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट रूम में अनंत सिंह से पूछताछ की। गौरतलब है कि अनंत सिंह पटना जिले के मोकामा से विधायक हैं।

हाल ही में उनके घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था। इसके बाद वो गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार चल रहे थे। अनंत सिंह ने 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, वो 2 से 3 दिनों बाद कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर देंगे। उन्होंने गुरुवार को जारी वीडियो में पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें पता चल गया है कि राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से घर मे हथियार रखवाए थे।

गौरतलब है कि अनंत सिंह के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून- 'गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम' (यूएपीए) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने हाल ही में संपंन्न लोकसभा चुनाव में बिहार की मुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+