चोरी के आरोप में बिहार के शख्स की केरल में पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 9 को किया गिरफ्तार
बिहार के रहने वाले राजेश मांझी की चोरी के आरोप में केरल में पीट पीटकर हत्या कर दी गई, जिसमें पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

केरल में चोरी के संदेह में बिहार के एक शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला मलप्पुरम के किझिसेरी का है।
मलप्पुरम एसपी सुजीत दास ने बताया कि 36 वर्षीय राजेश मांझी को मलप्पुरम के किझिसेरी में पीट पीटकर मार डाला गया। आरोपियों ने पीड़ित को पाइप और लकड़ी के डंडों से पीटा। आरोपियो ने राजेश मांझी को इतनी बेरहमी से पीटा कि राजेश की छाती, पसलियों और कूल्हों में चोटें आई। बता दें कि राजेश मांझी का शव 12 मई की रात किझिसरी में मिला था।
आरोपी ने राजेश मांझी के हाथ पैर बांधकर दो घंटे से अधिक लाठी डंडों से पिटाई की। साथ ही उससे चोरी के बारे में पूछा। आरोपी ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया जो अभी पुलिस के पास है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को अचेत अवस्था में अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। वहीं, इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications