बिहार: मधुबनी में स्थानीय पत्रकार प्रदीप मंडल को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
नई दिल्ली। बिहार के मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र में बीते रविवार की रात एक स्थीनीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदीप मंडल नाम के पत्रकार को तब गोली मार दी गई जब वे पंडौल से हाटी गांव आ रहे थे। उन्हें डीएमसीएच अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। गोली पत्रकार के पेट में लगी थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।मामले में अभी एक आरोपी के पकड़े जाने की खबर है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बिहार में कई पत्रकारों पर जानलेवा हमले की खबरें आती रही हैं।

यह भी पढ़े- परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गया पत्रकार, व्हाट्सएप पर फैली मौत की अफवाह












Click it and Unblock the Notifications