उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक ‘Bihar Hai Taiyar – A Journey of Transformation 2005–2025’ की प्रथम प्रति
किताब 'बिहार है तैयार' 2005 से 2025 तक बिहार के विकास की कहानी बताती है, जिसमें दूरदर्शी नेतृत्व और नागरिकों के दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में उद्योग मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने स्वरचित पुस्तक 'Bihar Hai Taiyar- A journey of Transformation 2005-2025' की प्रथम प्रति भेंट की। 'Bihar Hai Taiyar- A journey of Transformation 2005-2025' पुस्तक में वर्ष 2005 से 2025 तक बिहार की विकास यात्रा का जिक्र है। बीते दो दशक में दूरदर्शी नेतृत्व, ईमानदार प्रशासन और बिहारी जनमानस की अटूट इच्छाशक्ति से हुये बिहार में परिवर्तन यात्रा की इसमें चर्चा है।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications