नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, TET और STET सर्टिफिकेट की वैधता 2 साल के लिए बढ़ाई
पटना। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार ने 2012 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) पास करने वाले लगभग 82,180 अभ्यर्थियों के रोजगार प्रमाणपत्रों की वैधता को 2 साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। बता दें कि ये वो उम्मीदवार है कि जिनका रोजगार प्रमाणपत्र इस साल मई और जून समाप्त हो रहा था। लेकिन अब नीतीश कुमार ने इन लोगों को दो साल की बड़ी राहत दी है।

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने जानकारी देते हुए कहा है कि जुलाई 2019 में इन सभी की नियुक्ति के लिए शेड्यूल जारी होगा। बता दें कि बिहार सरकार के इस फैसलो की वजह से सीधे-सीधे 82 हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा। क्योंकि सरकार अगर इनके रोजगार प्रमाणपत्रों की वैधता को आगे नहीं बढ़ाती है तो लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती।
बता दें कि इसके अलावा मंगलवार को आयोजित बिहार कैबिनेट मंत्रियों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने और भी कई बड़े फैसले लिए हैं। इस कैबिनेट बैठक में उस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है जिसमें कहा गया है कि अगर बिहार में रहने वाले बच्चे अपने मां-बाप की अनदेखी करते हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा।
इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बिहार सरकार ने माना है कि ऐसे मां-बाप जिनके बच्चे उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं उनको कानूनी संरक्षण प्रदान करना राज्य की जिम्मेदारी है। मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की इस बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस बैठक में और भी ऐसे कई फैसले लिए गए हैं जिससे जनता को सीधे फायदा पहुंच सके।
यह भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव बाद हिंसा पर राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक












Click it and Unblock the Notifications