बिहार के छह हवाईअड्डों के विकास हेतु बिहार सरकार एवं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

बिहार सरकार ने छह हवाई अड्डों के विकास के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी और दूरदराज के क्षेत्रों में आर्थिक विकास को समर्थन मिलेगा।

आज नई दिल्ली स्थित बिहार निवास में मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा की उपस्थिति में बिहार सरकार एवं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच छह हवाईअड्डों के विकास हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

Bihar and AAI Sign Airport Development MoU

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार के स्वामित्व वाले पाँच हवाईअड्डे – बीरपुर, वाल्मीकिनगर, सहारसा, मधुबनी और मुंगेर – तथा एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्वामित्व वाला मुजफ्फरपुर हवाईअड्डा, भारत सरकार की 'उड़ान’ योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए हैं। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा प्रत्येक हवाईअड्डे के लिए ₹25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। बिहार सरकार द्वारा इन सभी छह हवाईअड्डों के लिए पूर्व-अव्यवहार्यता अध्ययन (Pre-Feasibility Study) करवाया गया था। इसके उपरांत, बिहार मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात आज यह MoU संपन्न हुआ।

समझौता ज्ञापन पर AAI की ओर से कार्यपालक निदेशक श्री अनामी पाण्डेय एवं बिहार सरकार की ओर से निदेशक नागरिक उड्डयन डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बिहार सरकार की ओर से माननीय मुख्य सचिव महोदय एवं श्री कुंदन कुमार (स्थानिक आयुक्त, बिहार), तथा AAI की ओर से सदस्य (वित्त) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह समझौता राज्य में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इससे बिहार के दूरवर्ती क्षेत्रों का भी तीव्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+