मोदी के अमिताभ को कड़ी टक्कर देंगी नीतीश की रेखा?
नई दिल्ली। जिस तरह से साया इंसान का साथ नहीं छोड़ता है उसी तरह से इश्क-मुश्क के जुड़े किस्से भी इंसान का पीछा नहीं छोड़ते हैं। कुछ इसी तरह के किस्से सिने अभिनेत्री रेखा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जीवन से भी जुड़े हुए हैं, जिनमें कितनी सच्चाई है यह सिर्फ और सिर्फ केवल रेखा और अमिताभ ही जानते होंगे। लेकिन फिल्मी लोग हो या सियासी मटाधीश लोग इन बातों को बार-बार उधेढ़ते रहते हैं।
इसलिए तो बिहार की जेडीयू सरकार जो कि मोदी सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर चुकी है ने राज्यसभा सांसद रेखा को बिहार का ब्रांड एंबेसडर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मोदी के गुजरात को जिस तरह से अमिताभ बच्चन ने ब्रांड एंबेसडर बनकर प्रसिद्धि दिलायी है उसका तोड़ शायद रेखा से बेहतर कोई और हो नहीं सकता है इसलिए तो बिहार सरकार की पुरजोर कोशिश है कि वो रेखा को इस बात के लिए राजी कर ले।
इस बारे में बात करते हुए बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री जावेद अहमद अंसारी ने कहा कि जल्द ही रेखा से वो पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनने का आग्रह करेंगे और उन्हें पूरा भरोसा है कि रेखा इस बात के लिए राजी हो जायेंगी।
फिलहाल अब सबकी निगाहें रेखा की ओर हैं क्योंकि उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद बनाया था, इसलिए उन्हें बहुत सोच-समझकर इस बारे में फैसला लेना होगा क्योंकि वो जानती हैं कि बिहार की ब्रांड एंबेसडर बनने पर सियासी, पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर क्या-क्या हो सकता है।
रेखा की एक हां से जुड़ा है बहुत कुछ
वैसे आपको बता दें कि अगर अभिनेत्री और सांसद रेखा ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है तो वो नालंदा, गया, राजगीर, सासाराम के एतिहासिक स्थलों का प्रचार करेंगी।













Click it and Unblock the Notifications