Bihar News: दरभंगा की कमला नदी पर बनेगा 26.26 करोड़ का गेटेड वीयर — बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई में मिलेगा लाभ

बिहार सरकार ने स्थानीय सिंचाई क्षमता बढ़ाने और बाढ़ नियंत्रण में सुधार के लिए दरभंगा में एक गेटेड वीयर परियोजना को मंजूरी दी है। इस पहल की लागत 26.26 करोड़ रुपये होगी।

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित धेरूख ग्राम में पुरानी कमला नदी पर गेटेड वीयर (Gated Weir) एवं उससे जुड़े अन्य निर्माण कार्यों की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना पर 26 करोड़ 26 लाख 5 हजार 421 रुपये खर्च किए जाएंगे।

Bihar's Gated Weir Project Enhances Irrigation

श्री चौधरी ने बताया कि इस निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सिंचाई क्षमता को बढ़ाना, बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन में सुधार करना है। उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2005 की तुलना में अब हम आपदा से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले, 2007-08 में जब नेपाल से एक लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, तो 15 जिले बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लेकिन पिछले साल जब 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तब भी केवल 156 गांवों में ही पानी घुसा। हमारे लिए पहले बाढ़ का पानी विभीषिका थी, लेकिन अब उचित प्रबंधन के कारण यह वरदान साबित होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+