बिहार चुनाव: तीसरे चरण की वोटिंग से पहले ही राहुल गांधी बोले- हो जाओ तैयार, अब महागठबंधन सरकार

बिहार चुनाव: तीसरे चरण की वोटिंग से पहले ही राहुल गांधी बोले- हो जाओ तैयार, अब महागठबंधन सरकार

नई दिल्‍ली। बिहार विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण का अभी मतदान बाकी है लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के लिए अभी से आश्‍वस्‍त दिख रहे हैं। उन्‍होंने तो अपने ट्वीटर पर ट्टीट करते हुए ऐलान भी कर दिया है कि बिहार में महा गठबंधन की सरकार बनने जा रही इसके लिए आप तैयार हो जाइए। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने ये भी ऐलान कर दिया है कि महागठबंधन की सरकार क्या-क्या काम करने वाली है।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Rahul Gandhi ने उठाए EVM पर सवाल, कहा- EVM नहीं MVM | वनइंडिया हिंदी
    rg

    बता दें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के अंतिम चरण के मतदान 7 नवंबर को होने वाले हैं वहीं चुनाव परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट पर लिखा हो जाओ तैयार, अब महागठबंधन सरकार, आप तक पहुँचाएगी रोज़गार, किसान का क़र्ज़ माफ़, बिजली बिल हाफ़, बेटियों को मुफ़्त शिक्षा और इन्साफ़सब वर्गों की तरक्क़ी से बाधाएँ साफ, उद्योग-व्यापार लगाएँगे, नया बिहार बनाएँगे। अंत में राहुल गांधी ने लिखा- बोले_बिहार_महागठबंधन_सरकार।

    राहुल गांधी ने इससे पहले ईवीएम मशीन को बताया था मोदी वोटिंग मशीन

    बता दें बिहार चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने इससे पहलबिहार के मधेपुरा के बिहारीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था ईवीएम को भी मोदी वोटिंग मशीन बताते हुए इस पर सवाल उठाया था। इसी मुद्दे को लेकर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब दिया और कहां मैं उनके बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा,लेकिन जब-जब कांग्रेस या महागठबंधन के लोग EVM पर सवाल उठाते हैं तो इसका मतलब होता है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है क्योंकि ये सवाल वो वहां नहीं उठाते जहां उनकी सरकार बनी है। दरअसल, बिहारीगंज से पूर्व केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार के सहयोगी रहे शरद यादव की बेटी कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं।

    केन्‍द्र सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं राहुल गांधी

    राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना वायरस संकट, बेरोजगारी, किसानों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पिछले कई दिनों से निशाना साध रहे हैं। राहुल ने गुरुवार को अखबार में छपी एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में नौकरियां घटने लगीं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'रोजगार की कमी एक ऐसी राष्ट्रीय आपदा है जो गहराती जा रही है। मोदी सरकार सिर्फ़ खोखले वादे करना जानती है, समाधान करना नहीं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+