Bihar Assembly Elections 2020: तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, याद दिलाया 6 साल पुराना वादा
नई दिल्ली। बिहार में दूसरे चरण के तहत आज 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है, इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है,उन्होंने पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा 'आशा करते है कि आप बिहारवासियों से विगत 6 वर्षों में किए गए वादों को भूले नहीं होंगे एवं उन्हें पूरा करेंगे,आदरणीय प्रधानमंत्री जी,समस्त बिहारवासी पुनः आपके बिहार आगमन पर हार्दिक अभिनंदन करते है।'
Recommended Video

दरअसल राजद नेता ने जो पीएम मोदी को पत्र लिखा है उसमें उन्होंने बिहार के विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया है, उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा है कि साल 2014 से ही बिहारवासी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि बिहार को कब विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा, पूरे बिहार को उम्मीद थी कि उसे सवा लाख करोड़ का पैकेज मिलेगा लेकिन अब तो विशेष राज्य की दर्जा तो दूर विशेष पैकेज तक का अता पता नहीं है।
17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए हो रही है वोटिंग
आपको बता दें कि आज दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में वोट डाले जा रहे हैं, इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव है, उनमें आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव की सीट शामिल है। वहीं, तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय सहित बिहार सरकार के मंत्रियों- रामसेवक सिंह, श्रवण कुमार और नंद किशोर यादव की किस्मत का फैसला भी आज की ही वोटिंग में होगा। कोरोना वायरस को लेकर जारी गाइडलाइन के साथ ही मतदान हो रहा है।

जबकि एक दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बेरोजगारी और मौलिक तथ्यों को दरकिनार कर अगर वो व्यक्तिगत आलोचना कर रहे है तो मैं क्या कह सकता हूं? अगर कोई कमी है तो उन्हें नेतृत्व कुशलता, नीतिगत फ़ैसलों व वैचारिकता की आलोचना करनी चाहिए ना कि व्यक्तिगत।बिहार की 60 फ़ीसदी आबादी युवा है इन्हें युवा का वोट चाहिए लेकिन नेता नहीं।दरअसल रविवार को छपरा की चुनावी रैली में जनता को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि बिहार में एक और विकास का डबल इंजन है तो दूसरी ओर डबल-डबल युवराज भी हैं। इनमें से एक डबल युवराज तो जंगलराज का युवराज है। पीएम ने कहा कि डबल इंजन वाली एनडीए सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। ये डबल युवराज, बिहार के लिए नहीं सोच सकते, बिहार की जनता के लिए नहीं सोच सकते।












Click it and Unblock the Notifications