चिराग ने सौंपी 'विजन डॉक्यूमेंट' की पहली कॉपी तो भावुक मां ने लगाया बेटे को गले,तस्वीरें वायरल
पटना। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है, इस घोषणा पत्र का नाम पार्टी ने 'विजन डॉक्यूमेंट' रखा है, इस बारे में बात करते हुए चिराग पासवान बोले कि लाखों लोगों ने इसमें अपने इनपुट दिए हैं, खुद पिता रामविलास पासवान ने अस्पताल में रहते हुए इसे तैयार करवाया है, भावुक चिराग ने खुले मंच से कहा कि चुनाव में इतनी बड़ी प्रेस वार्ता हो रही है, लेकिन आज पापा मेरे साथ नहीं है लेकिन मुझे पता है कि वो जहां भी हैं मेरे साथ ही हैं।
Recommended Video

चिराग पासवान मां का आशीर्वाद लेकर निकले घर से
आपको बता दें कि चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के 'विजन डॉक्यूमेंट' की पहली कॉपी अपनी मां को सौंपी और उनके आशीर्वाद लेने के बाद ही वो ऑफिस पहुंचे और मीडिया से मुखातिब हुए, मां और चिराग की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मां ने लगाया चिराग को गले, तस्वीरें वायरल
तस्वीरों में मां रीना अपने बेटे को दही-चीनी खिलाकर और गले लगाकर आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। मालूम हो कि 8 अक्टूबर को चिराग के पिता रामविलास पासवान का दिल्ली के एम्स में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

रामविलास पासवान की हुई थीं दो शादियां
गौरतलब है कि राजनीति में लंबी पारी खेलने वाले पासवान ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1960 में राजकुमारी देवी से तो दूसरी रीना से 1983 में हुई थी। 1981 में रामविलास पासवान ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था, उन्हें पहली शादी से दो बेटियां ऊषा और आशा हैं। साल 1983 में रामविलास पासवान ने रीना शर्मा से शादी की जो कि उस समय एयर होस्टेस थीं और पंजाबी हिंदू फैमली में जन्मीं थी। वो मूलत: अमृतसर की रहने वाली हैं। इस शादी से राम विलास पासवान को दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं, बेटे का नाम चिराग पासवान हैं।

'अगर नीतीश कुमार जीते तो बिहार हार जाएगा'
मालूम हो कि आज प्रेसवार्ता में चिराग ने मौजूदा CM नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि उन्हें देखकर मुझे आश्चर्य होता है कि आप किस तरह से जातीयता को बढ़ावा देते हैं। जो व्यक्ति खुद सांप्रदायिकता को बढ़ावा देता हो, उसके नेतृत्व में बिहार के विकास की कल्पना करना उचित नहीं है।बिहार के इस युवा नेता ने कहा कि अगर नीतीश कुमार जीते तो बिहार हार जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
