बिहार चुनाव में हत्यारे, अपराधी और करोड़पति उम्मीदवारों को जमावड़ा
पटना। बिहार में चुनावी संखनाद अपने चरम पर है, इसी बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने इस चुनाव में उम्मीदवारों की रिपोर्ट भी जारी किये हैं। अगर नेता हो खोटा तो दबायें नोटा

125 उम्मीदवार करो़ड़पति
एडीआर के आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल उम्मीदवार जो मैदान में है उनमें से 25 फीसदी यानी 125 उम्मीदवार करोड़पति हैं। जिनमें सबसे ज्यादा करोपड़ति उम्मीदवार भाजपा ने मैदान में उतारे हैं।
बिहार चुनाव में काले धन का बोलबाला
भाजपा ने 18, जदयू में 19, राजद में 11, कांग्रेस में 6, लोजपा में 8, सपा में 6, बसपा में 3 जबकि 42 निर्दलीय उम्मीदवार करोड़पति हैं। इन सभी उम्मीदवारों के पास एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।
174 अपराधी भी चुनावी मैदान में
वहीं पहले चरण के लिए बिहार चुनाव की 49 सीटों के लिए 583 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिनमें से 174 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
130 उम्मीदवार हत्यारोपी
इस लिस्ट में 130 ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिनके खिलाफ गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। इन उम्मीदवारों के खिलाफ गैरजमानती अपराध दर्ज हैं जबकि 16 ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिनके खिलाफ हत्या के मामले भी दर्ज हैं।


Click it and Unblock the Notifications
