बिहार चुनाव में भी लगा 'महंगी प्याज का तड़का', प्याज की माला पहनकर तेजस्वी ने बोला BJP-JDU पर हमला
बिहार चुनाव में भी लगा'महंगी प्याज का तड़का', प्याज की माला पहनकर तेजस्वी ने बोला- BJP-JDU पर हमला
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव-2020 में प्याज की मंहगाई भी चुनावी मुद्दा बन गया है। राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने प्याज की माला पहनकर बीजेपी और जेडीयू पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा, ''प्याज 100 रुपये के करीब पहुंचने वाला है। रोजगार नहीं है, लोगों के खाने के लाले पड़े हैं। प्याज 50-60 रुपये किलो होने पर प्याज का रोना जो लोग रोते थे अब ये लोग कहां हैं, अब तो प्याज 80 के पार है। देशभर में गरीबों को पूछा नहीं जा रहा है, उन पर हमले किए जा रहे हैं।''तेजस्वी यादव ने कहा, BJP-JDU वाले प्याज की माला पहनकर घूमें, हमको उनको दे रहे हैं।
Recommended Video

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से आम आदमी त्राहिमाम कर रहा है। काम-धंधा ठप्प है। किसान,मजदूर,नौजवान और व्यापारी वर्ग को खाने के लाले पड़ रहे है। छोटे व्यापारियों को BJP सरकार ने मार दिया है। महंगाई बढ़ने पर ये लोग प्याज का माला पहन कर घूमते थे अब हम उन्हें यह सौंप रहे हैं।''
बिहार में बिना घूस दिए कोई काम नहीं हो पाता: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में 60 घोटाले हुए हैं, जिसमें करीब 30,000 करोड़ के खजाने की सेंध मारी गई। आपदा की घड़ी में भी पैसे का कोई हिसाब नहीं मिला। भ्रष्टाचार काफी बढ़ा है, बिना घूस दिए कोई काम नहीं हो पाता। नीतीश जी ने एक परंपरा बना दी है कि एक भी काम बिना चढ़ावे के नहीं हो पाता।
BJP का पलटवार, तेजस्वी जी भाग्यशाली हैं कि वो माला लेकर घूम रहे हैं
तेजस्वी यादव के महंगाई को लेकर दिए गए बयान पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, तेजस्वी यादव जी भाग्यशाली हैं कि वो माला लेकर घूम रहे हैं। ये माला वो 9 तारीख तक रखे रहें और 10 तारीख को वह कृप्या कर उस माला को पहन लें क्योंकि उनकी बेवकूफियों के कारण उनकी पार्टी खत्म हो गई।












Click it and Unblock the Notifications