VIDEO: मेले में घूमते-घूमते एक दूसरे से बार-बार चिपक रहा था प्रेमी जोड़ा, लोगों ने दुर्गा पंडाल में करा दी शादी

पटना। बिहार के पटना में एक अजीबगरीब मामला सामने आया है। यहां मेला घूमने आए एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद लोगों ने दुर्गा पंडान में ही दोनों की शादी करवा दी। पंडाल में स्‍थापित की गई दुर्गा मां की मूर्ति के सामने जोड़े ने सात फेरे लिए। पूरे शहर में इस घटना की चर्चा है और प्रेमी जोड़े भी इस शादी से खुश हैं। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्रेमी दुर्गा मां की मूर्ति के सामने प्रेमिका की मांग भर रहा है और फिर दोनो वहां मौजूद लोगों का पैर छू रहे हैं। वहीं लोग प्रेमी जोड़े के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

मेला घूमने आया था प्रेमी जोड़े

मेला घूमने आया था प्रेमी जोड़े

जानकारी के मुताबिक, मामला मोकामा के हाथीदा थाना क्षेत्र का है। कहा जा रहा है कि दुर्गा पूजा का मेला घूमने आए एक प्रेमी जोड़े को लोगों ने संदिग्ध अवस्था में देख लिया। इसके बाद लोगों ने प्रेमी-जोड़े को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उनके बीच बीते चार साल से संबंध हैं। ऐसे में लोगों ने लड़के और लड़की के परिजनों को फोन कर मेला स्थल पर बुला लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों के रिश्तेदारों को काफी समझाया तो दोनों शादी के लिए राजी हो गए।

दुर्गा माता को साक्षी मानते हुए प्रेमी ने लड़की के मांग में भरा सिंदूर

दुर्गा माता को साक्षी मानते हुए प्रेमी ने लड़की के मांग में भरा सिंदूर

पंडाल में ही दुर्गा माता को साक्षी मानते हुए प्रेमी ने लड़की के मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। इस दौरान पंडित जी ने मंत्रोचारण भी कर दिया। कहा जा रहा है कि प्रेमी मोकामा घाट का रहने वाला है और प्रेमिका हाथीदा के औटा की निवासी है। शादी करने के बाद प्रेमी जोड़े अपने परिजन के साथ खुशी-खुशी घर चले गए।

पंडाल के पंडित जी ने कहा- मजाक नहीं है निभाना होगा

शादी के बाद पंडाल के पंडित जी ने प्रेमी जोड़े से एक एक कर इस शादी को निभाने की बात कही। पंडित जी ने कहा कि ये मजाक नहीं है और अगर कोई परेशानी होगी तो मेरे पास आना लेकिन निभाना जरूर। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है जिसपर खूब प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। आप भी वीडियो देखने के बाद नीचे दिए कमेंट बॉक्‍स में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+