कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने गांधी जयंती को बता दिया पुण्‍यतिथि

पटना। बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने महात्‍मा गांधी की जयंती को पुण्‍यतिथि बताकर उन्‍हें श्रद्धांजलि दे डाली। हालांकि, बाद में उन्‍होंने भूल सुधार ली, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत हो चुकी थी। शक्ति सिंह गोहिल की इस मामले को लेकर खिंचाई इसलिए भी हो रही है, क्‍योंकि वह गुजरात से ही आते हैं। महात्‍मा गांधी का जन्‍म गुजरात में ही हुआ था।

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने गांधी जयंती को बता दिया पुण्‍यतिथि

महात्‍मा गांधी जयंती पर शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट किया, 'हे साबरमती के संत, जब आज देश में झूठ और हिंसा का बोलबाला है, वहां आपके सत्य और अहिंसा के माध्यम से लड़ी बड़ी से बड़ी लड़ाइयां हमें प्रेरणा देती हैं कि ताकत कोई भी हो, कितनी भी शक्तिशाली हो, आपके बताए रास्‍ते पर चलकर ही विजय पाई जा सकती है।
कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने गांधी जयंती को बता दिया पुण्‍यतिथि

...आपकी 150वीं पुण्यतिथि पर आपको शत- शत नमन।' अब सोशल मीडिया पर ऐसी गलती पकड़ने में कोई देर थोड़ी लगाता है। बस कुछ ही देर में उनका ट्वीट जंगल में आग की तरह ट्विटर पर वायरल हो गया। हालांकि, गलती का एहसास होने पर उन्‍होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें गलती सुधार करके बाकी बातें वही लिखी गई थीं। अगले ट्वीट में उन्‍होंने बापू को जन्‍मतिथि पर नमन किया।

कांग्रेस नेता गोहिल ने गांधी जयंती को बता दिया पुण्‍यतिथि

जानें कौन हैं शक्ति सिंह गोहिल

शक्ति सिंह गोहिल गुजरात कांग्रेस के काफी शीर्ष नेताओं में एक हैं। वकालत और पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण कर चुके शक्ति सिंह गोहिल काफी तेज तर्रार कांग्रेसी नेता माने जाते हैं। गुजरात सरकार में 2 बार मंत्री रह चुके हैं और गुजरात विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे हैं। गोहिल गुजरात के एक प्रतिष्ठित राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और राजनीति उन्हें विरासत में मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+