'हम दो बार RJD साथ चले गए थे, गलती हुई थी, अब कभी नहीं होगी', नड्डा से बैठक में बोले CM नीतीश

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ जाने की संभावनों को खत्म करते हुए कहा है कि वह अब ये गलती कभी नहीं दोहराएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमुख जेपी नड्डा से शुक्रवार (6 सितंबर) को मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि आरजेडी में दो बार जाना उनकी गलती थी।

सीएम नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा के साथ मीटिंग के दौरान कहा, ''हम दो बार उन लोगों (RJD) के साथ चले गए। गलती हुई थी। अब कभी नहीं होगी। अब फिर कभी नहीं जाएंगे। बिहार में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मिलकर सारा काम किया है।''

Nitish Kumar

ये भी पढ़ें- Caste Reservation:नीतीश कुमार के सहयोगी ने उड़ाया तेजस्वी यादव का मजाक

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले नीतीश कुमार और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार (03 सितंबर) को 10 मिनट के लिए मिले थे, जिसके बाद से बिहार में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे थे। ऐसा कहा जा रह था कि नीतीश कुमार फिर से आरजेडी के साथ जा सकते हैं। हालांकि अब सीएम नीतीश ने नड्डा से मुलाकात के बाद ये बयान देकर सबकुछ साफ कर दिया है।

ये भी पढ़ें- असम CM के फैसले का गिरिराज सिंह ने किया स्वागत, राहुल-तेजस्वी पर यूं कसा तंज

क्यों हुई थी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात?

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात क्यों हुई थी, फिलहाल इसपर दोनों नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं है। हालांकि भाजपा का कहना है कि यह एक संवैधानिक मुलाकात थी। जस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं और सरकार की ओर से जो कुछ फैसले लिए जाते हैं, उसमें नेता प्रतिपक्ष की भी भूमिका होती है। इसलिए इस मुलाकात को राजनीतिक रूप में नहीं देखना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा था कि बिहार में सूचना आयुक्त की नियुक्ति होनी है, इसलिए नेता प्रतिपक्ष की भी सहमति लेनी होती है। ये मुलाकात उसको लेकर भी हो सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबको सम्मान देते हैं। उनके नेतृत्व की यही खासियत है ।

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने करीब डेढ़ सौ नेताओं को दिया झटका! पुरानी कमेटी भंग, 115 मेंबर की कमेटी का ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+