नीतीश कुमार ने करीब डेढ़ सौ नेताओं को दिया झटका! पुरानी कमेटी भंग, 115 मेंबर की कमेटी का ऐलान
Bihar Jdu News: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने शनिवार (22 अगस्त) को अपनी प्रदेश कमेटी में फेरबदल करते हुए उसे भंग कर दिया है। जेडीयू ने जानकारी दी है कि पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश जद(यू) की प्रदेश कमिटी और प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है।
जेडीयू ने ने 115 सदस्यों की नई प्रदेश कमेटी का ऐलान किया है। इस नई कमेटी में पार्टी ने 10 उपाध्यक्ष और 49 महासचिव और 46 सचिव बनाए हैं। इससे अलावा 9 प्रवक्ता और एक कोषाध्यक्ष भी बनाया गया है। एमएलसी ललन कुमार सराफ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- '10 लाख नहीं अब देंगे 12 लाख सरकारी नौकरी', CM नीतीश ने किया बड़ा ऐलान
जिस पुरानी कमेटी को भंग किया गया है, उसमें 260 सदस्य थे और उसे 15 महीने पहले ही बनाया गया था। नीतीश कुमार की पार्टी ने करीब डेढ़ सौ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाते हुए 115 सदस्यों वाली नई कमेटी बनाई है।
पुराने चेहरों की जगह नए चेहरों को मिला मौका
सबसे पहले 24 अगस्त की को जेडीयू ने अपनी पुरानी कमेटी को भंग कर की जानकारी दी। उसके बाद नेताओं को राजनीतिक सलाह देने के लिए बनाई गई सलाहकार समिति को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिय गया। उसके कुछ देर बाद नई कमेटी बनाई गई। पुराने चेहरों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया गया है।
नए उपाध्यक्षों में एमएलसी रविंद्र प्रसाद सिंह,अजीत चौधरी, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, प्रमिला कुमार प्रजापति, अमर कुमार अग्रवाल, वैद्यनाथ सिंह विकल, पूर्व सांसद महाबली सिंह, कलाधर मंडल, एमएलसी संजय सिंह और पूर्व एमएलसी हारूण रशीद का नाम शामिल है।
राजद छोड़कर जेडीयू में शामिल होने वाले पूर्व विधायक रणधीर सिंह को महासचिव का पद दिया गया है। रणधीर सिंह बाहुबली पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार: वक्फ की जमीन पर 21 नए मदरसे बनाएगी नीतीश सरकार
रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने पुराने चेहरे पूर्व मंत्री रंजू गीता, खुर्शीद उर्फ फिरोज आलम, लक्ष्मेश्वर राय, जय कुमार सिंह, मुजाहिद आलम, लखन ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद सिंह,पूर्व विधायक अशोक कुमार और श्याम बिहारी प्रसाद समेत 20 नेता उपाध्यक्ष पद से हटा दिए गए हैं। इसके अलावा 105 महासचिवों में से ज्यादातर को हटाया गया है। पूर्व विधायक मंजीत सिंह जैसे नेताओं को भी जेडीयू ने महासचिव पद से हटा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications