बिहार में एनआरसी कराने का सवाल ही नहीं, सीएए पर फिर से चर्चा हो: नीतीश कुमार
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को साफ किया है कि राज्य में एनआरसी नहीं लागू होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून पर भी सदन में फिर से चर्चा होनी चाहिए। विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा, एनआरसी को बिहार में कराने का कोई सवाल ही नहीं है। इसको लेकर बातचीत सिर्फ असम को लेकर थी और इस पर तो पीएम नरेंद्र मोदी भी सफाई दे चुके हैं।
Recommended Video

नीतीश कुमार ने कहा, नागरिकता कानून को लेकर विशेष चर्चा होनी चाहिए। कोई चाहता है तो सदन में इस पर चर्चा होनी चाहिए। अगर सभी पक्ष सहमत होते हैं तो फिर इस पर नए सिरे से विचार करना चाहिए। जहां तक एनआरसी का सवाल है, उसकी बिहार में लागू करने का कोई औचित्य ही नहीं ना ही सरकार का ऐसा कोई इरादा है।
नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) के सांसदों ने संसद में नागरिकता कानून के समर्थन में वोट किया था। वहीं एनआरसी पर नीतीश कुमार लगातार कहते रहे हैं कि वो इसके हक में नहीं हैं। भाजपा और जदयू बिहार में साझा सरकार चला रहे हैं।
जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर सीएए और एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार पर काफी हमलावर रहे हैं। यहां तक कि प्रशांत ने इस बिल के खिलाफ प्रस्ताव पर कांग्रेस की भी तारीफ की है। प्रशांत ने रविवार को ट्वीट किया, मैं सीएए एनआरसी के औपचारिक और अप्रतिम अस्वीकृति के लिए कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद देने के लिए अपनी आवाज सम्मिलित करता हूं। खासकर इसे लेकर विशेष पहल के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को विशेष धन्यवाद देता हूं। बिहार के लोगों को एक बार फिर आश्वासन देता हूं कि राज्य में सीएए एनआरसी लागू नहीं होगा।
-
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Bihar में मुख्यमंत्री राज की कहानी: 17 चुनाव, 23 CM बदले, 'श्रीकृष्ण’ का 15 साल राज, Nitish की 10 बार ताजपोशी! -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Nitish Kumar Resignation: 20 साल बाद ‘नीतीश युग’ का अंत! इस्तीफा देकर बदली सियासत, CM से राज्यसभा तक पूरा सफर -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण -
Samrat Choudhary: नीतीश या सम्राट, पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है किस पर भारी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications