राबड़ी ने धरा उग्र रूप..कहा नीतीश कंस तो बीजेपी रावण..
गु्स्से में अपनी जुबान पर पूरी तरह बेकाबू हुईं राबड़ी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कंस की संज्ञा तक दे डाली औऱ कहा कि वह तो पूरे राज्य की तबाही देकर ही दम लेंगे। तो वहीं बीजेपी पर भी अपना गुस्सा निकालते हुए उन्होंने उसे रावण तक कह डाला। राबड़ी का इशारा बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी की ओर था लेकिन उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना ही कहा जिनके भरोसा बीजेपी सत्ता में आने का ख्वाब देख रही हैं वह तो रावण है।
जिसके जवाब में जेडीयू ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन बीजेपी की ओर से तल्ख टिप्पणी आयी है, बीजेपी ने कहा कि जिनके पति लाखों का घोटाला करने के कारण जेल की हवा खा रहे हैं उनके मुंह से इस तरह के बेसिर-पैर की बातें शोभा नहीं देती हैं। बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार तो भगवान राम जैसे हैं ऐसे में राबड़ी देवी जैसे लोगों से उन्हें किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है।
मालूम हो कि राबड़ी देवी के कंधों पर राजद को बचाने के बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। इसलिए लालू की अनुपस्थिति में वह परिवर्तन रैली करने जा रही हैं , जिसकी तैयारियों में व्यस्त राबड़ी ने मीडिया से अपने विचार और गुस्सा व्यक्त किया।













Click it and Unblock the Notifications