Bihar Chunav 2025: युवाओं को नौकरी का 'लॉलीपॉप', वादों की होड़! राहुल गांधी बोले- हम समाधान लेकर आए हैं

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है और इस बार युवाओं को साधने के लिए सभी राजनीतिक दल 'रोजगार' को अपना सबसे बड़ा चुनावी हथियार बना रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि राज्य की 58 प्रतिशत से अधिक आबादी 25 साल से कम उम्र की है। इसी मुद्दे को भुनाने के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने शनिवार को पटना में 'महारोजगार मेला' का आयोजन किया। अब इसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का भी बयान सामने आ गया है। र

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (पहले ट्विटर) पर 20 जुलाई को महारोजगार मेले का वीडियो शेयर करते हुए बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की बेरोजगारी समाधान कांग्रेस और INDIA गठबंधन करेगी। राहुल गांधी ने लिखा, ''महारोजगार मेला में उमड़ा यह जनसैलाब सिर्फ एक भीड़ नहीं, एक संदेश है कि बिहार का युवा अब भाषणों पर नहीं, रोजगार से अपना भविष्य चाहता है।''

Bihar Chunav 2025

राहुल गांधी बोले- नीतीश सरकार ने बिहार को बेरोजगारी की आग में झोंका

राहुल गांधी ने आगे लिखा,

''भाजपा और नीतीश सरकार ने बिहार को जिस तरह बेरोजगारी की आग में झोंका, वहां से लाखों युवाओं को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता है -अपना गांव, अपना परिवार...सब कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है। बिहार के युवा कर्मठ हैं, काबिल हैं, होनहार हैं-उनकी जरूरत बस स्थानीय और सम्माननीय रोजगार है।''

राहुल गांधी ने कहा,

''अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन सिर्फ़ आश्वासन नहीं, समाधान लेकर आया है। हमारा फोकस साफ है हुनर को हक, हर युवा को रोजगार, रुके पलायन, साथ रहे हर परिवार। इसी रास्ते बनेगा एक समृद्ध बिहार!''

इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु क्या बोले?

इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा,"भाजपा पिछले 20 साल से बिहार और 11 साल से केंद्र में सत्ता में है, लेकिन बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं किया।" वहीं बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने दावा किया कि पटना में हुए इस महा मेले में युवाओं की भीड़ यह दिखाती है कि "बीजेपी-जेडीयू सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए हैं, नौकरियां नहीं दीं।"

PM मोदी और CM नीतीश भी कर चुके हैं 'नौकरी' का वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी की सभा में एक नई योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत 1 अगस्त से पहली बार प्राइवेट नौकरी करने वाले हर व्यक्ति को 15,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में वादा किया है कि अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार के अवसर युवाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्य कैबिनेट ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी किए चुनावी वादे!

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी चुनावी वादा करते हुए कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी, तो 10 लाख सरकारी नौकरियां, बेरोजगारी भत्ता, युवा आयोग, डोमिसाइल आधारित जॉब पॉलिसी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा, "आरजेडी के शासन में कोई बिहारी रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाएगा।"

बिहार चुनाव 2025: रोजगार सबसे बड़ा हथियार!

बिहार की राजनीति में रोजगार इस बार सबसे बड़ा हथियार बन चुका है। देखना होगा कि युवाओं के इन सपनों को हकीकत में बदलने का मौका किसे मिलता है -या फिर ये वादे फिर से हवा हो जाएंगे?

राजनीतिक विश्लेषक इंद्रजीत सिंह का मानना है कि रोजगार का मुद्दा हर दल के एजेंडे में होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, "लोग आज भी नहीं भूले हैं कि पिछली बार तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरियों का वादा कर युवाओं की भावनाएं कैसे छू ली थीं, और आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+