Bihar News: बिहार में बस यात्रा होगी कैशलेस, अगस्त से ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरू

बिहार का परिवहन विभाग कैशलेस बस यात्रा की पहल शुरू करने के लिए तैयार है, जो अगस्त से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू करेगा। केनरा बैंक के साथ यह सहयोग राज्य संचालित सभी बसों में यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखता है।

राज्य में बस यात्रियों के लिए नई और सुविधाजनक पहल शुरू होने जा रही है। परिवहन विभाग अब लोगों को कैशलेस सफर प्रदान करने की ओर कदम बढ़ा रहा है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) और केनरा बैंक के बीच शनिवार को पटना के होटल मौर्या में एमओयू साइन होगा। इस समझौते के बाद यात्रियों को अगस्त महीने से राज्य में संचालित सभी सरकारी और पीपीपी मोड की बसों के टिकट ऑनलाइन बुक करने की सुविधा मिल सकेगी। इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री शीला मंडल, अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल कुमार वर्मा मौजूद रहेंगे।

Bihar Launches Cashless Bus Travel Initiative

इस पहल के तहत केनरा बैंक की ओर से सभी बसों को स्वचालित किराया संग्रहण के लिए मशीन का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही एक नया सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग और डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलेगी।

यह व्यवस्था बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) की तर्ज पर बिहार में शुरू की जा रही है। विभाग लंबे समय से ऑनलाइन टिकटिंग सेवा को लेकर प्रयासरत था, जो अब साकार होने जा रहा है। इस सुविधा से यात्री देश के किसी भी शहर से टिकट बुक कर सकेंगे और डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। यह व्यवस्था राज्य में संचालित सभी बसों में लागू होगी, जिससे यात्री बगैर परेशानी के यात्रा कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+