नीतीश मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, शाहनवाज हुसैन समेत BJP के 9 और JDU के 8 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Bihar cabinet: नीतीश मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, शाहनवाज हुसैन समेत BJP के 9 और JDU के 8 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Nitish Kumar to expand Bihar cabinet today: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी मंगलवार (09 फरवरी) को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। बिहार सीएम ऑफिस की ओर से ये जानकारी दी गई है। सीएम ऑफिस की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को मंत्रिमण्डल विस्तार के लिए शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आज मंत्रिमंडल के विस्तार में 9 बीजेपी के और 8 जेडीयू के नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। यानी कुल मिलाकर बिहार कैबिनेट में आज आज 17 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। इस विस्तार में पहली केंद्रीय मंत्री रहे शाहनवाज हुसैन बिहार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। विकसील इंसां पार्टी के मुकेश साहनी का भी नाम इस कैबिनेट विस्तार में है। बिहार में फिलहाल 243 विधायकों के सदन में मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं। बिहार कैबिनेट में 36 मंत्री हो सकते हैं।

Nitish Kumar

बीजेपी और जेडीयू के इन नेताओं को आज मिल सकती है कैबिनेट में जगह

आज के बिहार कैबिनेट विस्तार में बीजेपी से संभावित नामों की बात करें तो शाहनवाज हुसैन के अलावा पूर्व सांसद रहे जनक चमार, सुभाष सिंह , नितिन नवीन, कृष्णा कुमार ऋषि, संजय सरवगी , नीरज बबलू, प्रमोद कुमार और भागीरथी देवी के नाम शामिल हैं। वहीं जेडीयू की बात करें तो श्रवण कुमार, लेसी सिंह, संजय झा, सुनील कुमार और जामा खान का नाम चर्चा में है। जामा खान हाल ही में बीएसपी से जेडीयू में शामिल हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कैबिनेट विस्तार में वीआईपी या जीतन राम मांझी की पार्टी के किसी सदस्य को मंत्रीपद की जगह नहीं मिलने वाली है। नीतीश मंत्रिमंडल में अभी 23 मंत्री और बनाए जा सकते हैं।

वर्तमान बिहार कैबिनेट का हाल?

16 नवंबर, जनता दल (युनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। नीतीश कुमार लगातार चौथी बार और और कुल सातवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार के साथ मंत्री परिषद के 14 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। वर्तमान में नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी के 7, जेडीयू के 4, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के 1 और वीआईपी से एक विधायक मंत्री हैं।

बिहार में NDA की सरकार है। जिसमें जनता दल (युनाइटेड) (JDU),भारतीय जनता पार्टी (BJP), विकाससेल इंसां पार्टी (VIP) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+