बिहार में जली लालू की लालटेन, मीसा भारती ने दिया बड़ा बयान
Recommended Video

पटना। बिहार उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने जबरदस्त वापसी की है। जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी प्रत्याशी कुमार कृष्ण मोहन यादव उर्फ सुदय यादव ने जहां 35 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है तो वहीं अररिया लोकसभा सीट पर भी आरजेडी के प्रत्याशी सरफराज आलम जीत तय मानी जा रही है। ये जीत मायूसी और निराशा में जी रहे राजद कार्यकर्ताओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

इस जीत के बाद लालू की बेटी मीसा भारती ने बड़ी बात की है, उन्होंनें सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए tweet किया है 'कि श्रेय देना होगा नीतीश कुमार को कि अपने से बड़ी पार्टियों को बैसाखी बना CM की कुर्सी से चिपके रहने की कला में उनका कोई सानी नहीं! पर बिहार की जनता जितना उनसे आज रुष्ट है, 2019 में सहयोगी को साथ डुबा ले जाएंगे।'
तेजस्वी यादव ने भी कसा तंज
तो वहीं राजद के कद्दावर नेता बनकर उभरे तेजस्वी यादव ने भी ट्विटर पर लिखा कि , 'आपने 'लालू' को नहीं एक विचार को कैद किया है।' तेजस्वी का ये तंज भाजपा और जेडीयू गठबंधन पर था। तेजस्वी ने ये भी लिखा कि अगर लालू जी BJP से हाथ मिला लेते तो वो आज हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता अगर लालू जी का DNA बदल जाता।
राज्य की जनता का दिल से शुक्रिया
इसके साथ ही राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए लिखा कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रति अटूट प्रेम, अखंड विश्वास और अपार जनसमर्थन के लिए आप सभी का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं बिहार के न्यायप्रिय लोगों ने हमेशा जन भावनाओं को ऊपर रखा है। यह जीत हम बिहार की महान जनता को समर्पित करते है।












Click it and Unblock the Notifications