बिहार: गांव वालों के सामने 6 गोली मार ठेकेदार की हत्या
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को एक व्यापारी को गोलीमार कर उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है, जो ठेकेदार बताया जा रहा है। यह घटना उस समय हुई जब लड्डू सिंह हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदेई गांव में एक दावत में भोज खाने गए थे। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने लड्डू सिंह को छह गोली मारी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद ठेकेदार लड्डू सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार को गोली मारने के बाद अपराधी तुरंत घटना स्थल से फरार हो गए।
ग्रामीण का कहना है कि किसी जमीन विवाद को लेकर पहले गाली गलोच हुई और उसके बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली चलाने वाले कितने अपराधी थे।
बता दें कि इससे पहले अपराधियों ने गुरुवार को हाजीपुर में एक बिजनेसमैन गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, इसके पहले मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके ड्राइवर को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था












Click it and Unblock the Notifications