बिहार विधानसभा के बवाल पर बोले राहुल गांधी- 'RSS मय हो चुके हैं नीतीश कुमार'

नई दिल्ली: बिहार में नीतीश सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक पेश किया। जिसका विपक्ष ने जमकर विरोध किया। धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया और कई विधायक धरने पर बैठ गए। जिस पर उनको सदन से बाहर निकालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने पहले मार्शल को बुलाया, लेकिन हालात नहीं काबू हुए। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाना पड़ा। विपक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ जमकर बदसलूकी की है। साथ ही कई विधायकों को मारा गया। इसके बाद से इस घटना को बिहार की राजनीति का काला दिन कहा जा रहा है। मामले में अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

rahul

Recommended Video

    Bihar Assembly Uproar: Rahul Gandhi ने CM Nitish Kumar पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार विधानसभा की शर्मनाक घटना से साफ है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह RSS और BJP मय हो चुके हैं। लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। विपक्ष फिर भी जनहित में आवाज उठाता रहेगा- हम नहीं डरते। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि तानाशाही की जीत है, लोकतंत्र की हार है, ये नीतीश का बिहार है।

    राबड़ी ने लगाए गंभीर आरोप
    बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक जब पुलिस विधायकों के साथ दुर्व्यवहार कर रही थी, तो उनका ब्लाउज खुल गया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि विधानसभा में महिला विधायकों का चीरहरण होता रहा। सरेआम उनकी साड़ी को खोला गया, ब्लाउज के अंदर हाथ डालकर खींचा गया, अवर्णीय तरीके से बदसलूकी की गयी और नंगई की पराकाष्ठा पार कर चुके नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन कर देखते रहे। सत्ता आनी-जानी है लेकिन इतिहास तुम्हें कभी क्षमा नहीं करेगा।

    कांग्रेस विधायक ने सुनाई आपबीती
    कांग्रेस विधायक सत्येंद्र सिंह के मुताबिक डीएम ने पुलिसकर्मियों से उन्हें मारने को कहा। इसके अलावा उनके साथ गाली गलौज की गई। इस बीच एसपी ने छाती पर बूट रखकर उन्हें मारा। जिस वजह से उन्हें चोट लगी है। वहीं आरजेडी के विधायक ने कहा कि वो यहां पर बिल का विरोध कर रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार ने गुंडों को भेज दिया। ये पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+