Bihar Elections: शिवसेना ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- 'पहले धर्म-जाति पर देश बांटते थे, अब वैक्सीन पर बांट रहे हैं'
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections 2020) को लेकर सभी पार्टियां पूरी तैयारी में हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए राजनीतिक दल उनसे कई बड़े वादे कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में अपना घोषणा पत्र जारी किया है। जिसके बाद से विपक्षी दल भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं। दरअसल इसमें पार्टी ने मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की बात कही है। इसी क्रम में शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि जब हम बच्चे थे तब एक घोषणा थी, 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा'। अब एक नई घोषणा मैं देख रहा हूं, 'तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे'।
Recommended Video

उन्होंने आगे कहा, 'पहले हम जाति और धर्म के नाम पर बांटते थे, अब वैक्सीन के नाम पर बांट रहे हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा कि आपको स्पष्ट करना चाहिए। क्योंकि पहले तो प्रधानंमत्री ने कहा था कि सबको वैक्सीन मिलेगी। लेकिन अब क्या कोई नया सिस्टम बना रहे हैं कि जहां भाजपा की सरकार होगी, वहीं कोरोना की वैक्सीन मिलेगी। ये संशोधन का विषय है।
इससे पहले राहुल गांधी ने भी भाजपा के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा, 'भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है। ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख देखें।' गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है, ऐसे में इस बीमारी से निजात पाने के लिए सभी को वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में भाजपा का बिहार के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने के वादे की विपक्षी दलों ने निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications