बिहार चुनाव: RJD ने कांग्रेस को ठहराया हार का जिम्‍मेदार, राहुल गांधी पर लगाया गंभीर आरोप

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार पर आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी ने रविवार को कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार के चुनाव में महागठबंधन के लिए घातक साबित हुई। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन 70 सार्वजनिक रैलियां भी नहीं कीं। उन्होंने कहा कि चुनाव अपने चरम पर था और राहुल गांधी शिमला में बहन प्रियंका के साथ पिकनिक मना रहे थे। क्या इस तरह से पार्टी चलती है?

Recommended Video

    Bihar Election 2020: RJD Leader Shivanand Tiwari का Rahul Gandhi पर हमला,कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    आरोपों को इस तरह से लगाया जा सकता है कि जिस तरह से कांग्रेस को चलाया जा रहा है इससे फायदा भाजपा को हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मात्र तीन दिन के लिए प्रचार करने बिहार आए, प्रियंका भी नहीं आईं और जो बिहार से अपरिचित थे वे यहां घूम रहे थे। यह सही नहीं है। आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का जोर हमेशा ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का रहता है। लेकिन जिस तरह वह चुनाव लड़ती है, उससे सहयोगियों को ही नुकसान पहुंचता है। कांग्रेस को अपनी इस रणनीति के विषय में विचार करना चाहिए। यह पहली बार है जब आरजेडी या महागठबंधन की तरफ से हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया गया है।

    शिवानंद के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साथा। गिरिराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, "राहुल गांधी जी के बारे में बिहार में महागठबंधन के सहयोगी पार्टी RJD के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी कहते हैं कि राहुल गांधी नॉन सीरीयस पर्यटक राजनेता है। शिवानंद जी तो राहुल जी को ओबामा से ज़्यादा जानने लगे है। फिर भी कांग्रेस चुप क्यू ?"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+