शराब बंद के वाबजूद बिहार में 'बंटी-बबली" और 'कैटरीना' के नशे मे झुमते हैं लोग
पटना (मुकुन्द सिंह)। बिहार में घोषित पूर्ण शराबबंदी के बाद शराब के तस्करों की चांदी है। लगातार और बार-बार पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और शराब बरामदगी के बाद भी इनके हौसले कम नहीं हो रहे हैं। तस्करों ने हर बार नायाब तरीका अपनाया है। यूपी बॉर्डर से तस्करी कर लाए जा रहे शराब की बोतलों के साथ बिहार पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार में शराब बंदी ने बढ़ाया ''रंगीला'' का दाम, 60 का पौव्वा 600 रुपए में

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि लगातार यूपी बॉर्डर से शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। तमाम पुलिसिया दबिश और सख़्ती के बावजूद तस्करों द्वारा यूपी से देशी और विदेशी शराब की तस्करी जारी है। विवाह समारोहों और पंचायत चुनाव को देखते हुए शराब तस्करी से जुड़े लोगों की चांदी कट रही है वही पुलिस बंटी-बबली' और 'कैटरीना' में ही उलझ कर थोड़ी बहुत बरामदगी दिखा कर वाह वाही लूट रही है।












Click it and Unblock the Notifications