बिहार: चिमनी के गड्ढे में नहाने गए 5 बच्चों की डूब कर मौत
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के विशनपुर गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब चिमनी के गड्ढे में नहाने गए 5 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मामला मुफस्सिल थाने के बिशनपुर पंचायत के खजूरी चौर का है जहां सभी बच्चे गंडक नदी में बढ़ रहे पानी को देखने गए थे। उसी दौरान उस चौर में चिमनी मालिकों के द्वारा खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में कुछ बच्चे नहाने लगे।

इसी दौरान एक बच्चा डूबने लगा जिसे बचाने का बाकी बच्चों ने बहुत प्रयास किया। इसके बाद एक बच्चे को बचाने की कोशिश में पांचों बच्चे उसी गड्ढे में डूब गए। बहुत देर बाद जब बच्चे घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। उसी दौरान एक बच्चे का शव चिमनी के गड्ढे से बरामद हुआ। इस घटना के बाद से जहां परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकरी ली। इस मसले पर उन्होंने कहा कि इस घटना में मरे सभी बच्चों के परिवार वालों को सरकार की तरफ से 4-4 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications