छपरा-सूरत एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में 4 लोग घायल
पटना। रविवार को बिहार के छपरा में एक रेल हादसा हुआ, यहां के छपरा - बलिया रेलखंड पर ताप्ती गंगा सूरत-छपरा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतर गई है, इस हादसे में 4 यात्री मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं, रेलवे ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये हादसा आज सुबह 9 बजे छपरा से ताप्ती गंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित वक्त से चली थी लेकिन मात्र 45 मिनट का सफर तय करने के बाद इस ट्रेन की 10 बोगियां गौतम स्थान स्टेशन के पास पटरी से उतर गई, जिसमें चार यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल छपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications