Gauahar Khan -Zaid Darbar Nikah Photos: गौहर-जैद ने एक-दूजे को किया 'कुबूल', सामने आई निकाह की तस्वीरें
Gauahar Khan Zaid Darbar Nikah Photos: आखिरकार गौहर खान (Gauahar Khan)और जैद दरबार (Zaid Darbar) सदा के लिए एक-दूजे के हो गए है,दोनों ने 25 दिसंबर 2020 को एक-दूसरे से निकाह कर लिया है। दोनों के निकाह की पहली तस्वीरें सामने आई हैं और आते ही वायरल हो गई हैं। शादी के जोड़े में दुल्हन बनीं गौहर खान बला सी खूबसूरत लग रही हैं तो जैद भी उनके आगे कम नहीं हैं, उनक लुक भी रॉयल ही है। कहना गलत ना होगा कि क्रीम कलर के लिबास में गौहर-जैद बहुत ज्यादा सुंदर लग रहे हैं। दोनों का निकाह मुंबई ईस्ट के आईटीसी ग्रैंड मराठा में संपन्न हुआ।
Recommended Video

जैद दरबार से 11 साल बड़ी हैं गौहर खान
मालूम हो कश्मीरी गौहर संगीत के बादशाह इस्माइल दरबार के बेटै जैद से 11 साल बड़ी हैं लेकिन दोनों को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है, दोनों लंबे टाइम से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। हाल ही में गौहर ने अपनी और जैद की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था।

टीवी-मॉडलिंग और बॉलीवुुड का चर्चित चेहरा हैं गौहर खान
गौरतलब है कि मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आई गौहर खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की 'रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर' के साथ की थी, इसके बाद वो एक्शन थ्रिलर 'गेम' (2011), बदला नाटक 'इशकजादे' (2012), रहस्य थ्रिलर 'फीवर' (2016) और रोमांटिक कॉमेडी 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017) जैसी फिल्मों में नजर आईं, वो कई एड मेंभी काम कर चुकी हैं तो वहीं 'बिग बॉस 7' की ये विजेता टीवी एक्टर कुशाल टंडन के साथ रिलेशन में भी रह चुकी हैं।

जैद पेशे से कोरियोग्राफर हैं
तो वहीं जैद दरबार, इस्माइल की पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं, लेकिन जैद अपनी स्टेप मॉम यानी इस्माइल की दूसरी पत्नी आयशा के भी काफी करीब कहे जाते हैं, जैद पेशे से कोरियोग्राफर हैं।

'मुझे मेरे बेटे की खुशी से मतलब है'
जब जैद के पिता से इस्माइल से गौहर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने गौहर की बहुत तारीफ की थी, उन्होंने गौहर के बार में कहा था कि वो बहुत समझदार बच्ची है, कि अगर दोनों अपने रिश्ते से खुश हैं और सीरयस हैं तो मुझे कोई एतराज नहीं हैं, दोनों की अपनी लाइफ हैं और दोनों को अपने हिसाब से जीने का हक मिलना चाहिए, मेरे लिए मेरे बच्चे की खुशी मायने रखती है, अगर मेरा बेटा खुश है तो मैं भी खुश हूं, मुझे और कुछ नहीं चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications