Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज को मिली एसिड अटैक की धमकी, एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब
मुंबई। बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने सोशल मीडिया पोस्ट और फोटोज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ पोस्ट पर उन्हें फैंस को भरपूर प्यार मिलता है तो कई बार शहनाज को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। बिग बॉस से मिली सफलता के बाद से शहनाज गिल की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। लेकिन फेम अपने साथ शहनाज के लिए कई मुश्किलें भी लेकर आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को एसिड अटैक की धमकी मिली है।

शहनाज को मिली एसिड अटैक की धमकी
अपने एक इंटरव्यू में शहनाज गिल ने एसिड अटैक की धमकी दिए जाने को लेकर खुलके बात की। फैंस के बीच पंजाब की कैटरीना कैफ नाम से फेमस शहनाज गिल ने एसिड अटैक की धमकी पर कहा कि ये सब बातें उन्हें प्रभावित नहीं करती। एक्ट्रेस ने कहा, ऐसी धमकियों से मुझे और अधिक शक्ति मिलती है। ऐसी धमकियां देने वालों को यह पता नहीं होता कि उनकी ऐसी बातें, दूसरे व्यक्ति के लिए कई बार पॉजिटिविटी में बदल जाता है।

धमकी देने वाले को कहा शुक्रिया
शहनाज गिल ने धमकी देने वाले का धन्यवाद भी किया है। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 भले ही खत्म हो गया है लेकिन शहनाज की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। बिग बॉस से निकने के बाद से शहनाज गिल के पास काफी प्रोजेक्ट हैं, जिनको लेकर वह काफी व्यस्त हैं। हालांकि वह बीच-बीच में खुद के लिए भी समय निकालती हैं, कुछ दिन पहले वह कश्मीर की वादियों में बर्फबारी का आनंद लेने पहुंची थीं।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने कर ली है शादी?
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस-13 के बाद दोनों अपनी दोस्ती को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। एंटरटेनमेंट पोर्टल फिल्मीबीट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने मुंबई से बाहर जाकर दिसंबर 2020 में कोर्ट मैरिज कर ली थी और इस बात को अबतक छिपाकर रखा है। फिलहाल सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल में से किसी ने भी इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ना ही दोनों सेलेब्रिटी में से किसी के पीआर ने रिएक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल ने कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट, वायरल फोटो देख फैंस हुए दिवाने












Click it and Unblock the Notifications