अपने 'सेक्सी फिगर' के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं हिना खान, देखिये एक्सरसाइज के VIDEO
टीवी की जानीं-मानीं एक्ट्रेस हिना खान जितना अपनी खूबसूरती के लिए जानीं जाती हैं, उतनी ही मशहूर वो अपनी फिटनेस को लेकर हैं। हिना अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं और बिना कोई दिन मिस किए जिम जाती हैं। उन्होंने हाल ही में एक जिम में से एक वीडियो डाला है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

नई दिल्ली। टीवी की जानीं-मानीं एक्ट्रेस हिना खान जितना अपनी खूबसूरती के लिए जानीं जाती हैं, उतनी ही मशहूर वो अपनी फिटनेस को लेकर हैं। हिना अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं और बिना कोई दिन मिस किए जिम जाती हैं। उन्होंने हाल ही में एक जिम में से एक वीडियो डाला है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में हिना के जिम सेशन को देखकर कहा जा सकता है कि वो फिटनेस को लेकर काफी पैशनेट हैं।
जमकर पसीना बहाती हैं हिना
हिना अपनी सेक्सी फिगर के लिए जानीं जाती हैं, लेकिन काफी कम लोग ये जानते हैं कि इस सेक्सी फिगर को मेनटेन करने के लिए वो जिम में कितना पसीना बहाती हैं। उनका जिम में एक्सरसाइज करता हुआ वीडियो इन दिनों फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में हिना जमकर एक्सरसाइज कर रही हैं। फैंस हिना का ये वीडियो देखकर काफी प्रेरित हैं। लोगों ने उनकी मेहनत और बॉडी की तारीफ करते हुए खूब कमेंट किए हैं।
अक्सर पोस्ट करती रहती हैं वीडियो
दो दिन में ही इस वीडियो पर लगभग पांच लाख व्यूज आ गए हैं। वैसे हिना अक्सर फैंस के लिए अपने जिम सेशन के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हिना को 'फिटनेस फ्रीक' भी कहा जाता है, यानी कि वो अपनी फिटनेस को लेकर पागल हैं। हिना अपना जरा भी वजन नहीं बढ़वे देतीं। रियलिटी शो 'बिग बॉस' के ग्यारहवें सीजन में जब वो प्रतिभागी बनकर गई थीं, तब वहां भी हिना ने अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखा था।
इस सीरियल से किया था एक्टिंग में डेब्यू
30 वर्षीय हिना खान ने स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। ये सीरियल काफी साल चला था और दर्शकों को काफी पसंद भी आया था। इसके बाद हिना रियलिटी शो 'फीयर फैक्टर' में प्रतियोगी बनीं थीं और फर्स्ट रनर-अप भी रही थीं। हिना हिट शो 'बिग बॉस' में भी फर्स्ट रनर-अफ थीं।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on












Click it and Unblock the Notifications