एक्ट्रेस गौहर खान नवंबर में बनेंगी जैद दरबार की दुल्हन!, जानिए पापा इस्माइल दरबार ने क्या कहा?

नई दिल्ली। जानी मानी अभिनेत्री और 'बिगबॉस 7' की विजेता गौहर खान बहुत जल्द मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के घर की बहू बनने जा रही हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौहर खान अगले महीने फेमस टिकटॉकर और कोरियोग्राफर जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं, दोनों के रिश्ते को पापा इस्माइल दरबार ने मंजूरी दे दी है, ईटाइम्स से बातचीत करते हुए प्रख्यात संगीतकार इस्माइल दरबार ने कहा कि उनके बेटे गौहर के 'बिग बॉस' के घर में जाने से पहले उनसे और उनकी पत्नी से मिलवाने घर लेकर आए थे।

हमें दोनों के रिश्ते से कोई परेशानी नहीं हैं: इस्माइल दरबार

हमें दोनों के रिश्ते से कोई परेशानी नहीं हैं: इस्माइल दरबार

फिर हम 4 घंटे साथ रहे, इस दौरान दोनों बच्चों ने अपने रिश्ते के बारे में हमें बताया, हमने साथ में बिरयानी खाई, हमें दोनों के रिश्ते से कोई परेशानी नहीं हैं, हालांकि इस्माइल ने ये जरूर कहा कि मैंने अपने बेटे से कहा कि गौहर, तुमसे उम्र में 11 साल बड़ी है, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि वो उनके साथ पूरी जिंदगी बीता सकते हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, हमें दोनों के प्यार पर कोई एतराज नहीं हैं, दोनों समझदार हैं और सोच-समझकर ही हमसफर बनने का फैसला लिया है।

इस्माइल ने की गौहर खान की खुलकर तारीफ

इस्माइल ने की गौहर खान की खुलकर तारीफ

इस्माइल ने गौहर की तारीफ करते हुए ये भी बताया कि वो काफी सुलझी हुई लड़की हैं, बिग बॉस के घर में जाने से पहले गौहर खान ने उन्हें फोन किया था और आशीर्वाद मांगा था, इस्माइल ने गौहर से कहा था- मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है, उन्होंने बताया कि मैं और आयशा जल्द ही गौहर की मां से भी मिलेंगे, वैसे इस्माइल ने शादी की तारीख तो नहीं बताई लेकिन मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि नवंबर में गौहर और जैद शादी कर लेंगे।

'रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर' थी गौहर की पहली फिल्म

'रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर' थी गौहर की पहली फिल्म

आपको बता दें कि गौहर खान 'बिग बॉस 14' शो में सीनयर की भूमिका में नजर आई हैं, गौरतलब है कि मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आई गौहर खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की 'रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर' के साथ की थी, इसके बाद वो एक्शन थ्रिलर गेम (2011), बदला नाटक इशकजादे (2012), रहस्य थ्रिलर फीवर (2016) और रोमांटिक कॉमेडी बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) जैसी फिल्मों में नजर आईं, वो कई एड में काम कर चुकी हैं तो वहीं बिग बॉस 7 की ये विजेता टीवी एक्टर कुशाल टंडन के साथ रिलेशन में भी रह चुकी हैं।

इस्माइल की पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं जैद

इस्माइल की पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं जैद

तो वहीं जैद दरबार, इस्माइल की पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं, लेक‍िन जैद अपनी स्टेप मॉम यानी इस्माइल की दूसरी पत्नी आयशा के भी काफी करीब कहे जाते हैं, जैद पेशे से कोरियोग्राफर हैं, दोनों के रिलेशन की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं लेकिन ये पहली बार है कि इन दोनों के रिश्ते पर इस्माइल दरबार ने प्रतिक्रिया दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+